राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में पूरी छात्र संघ कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व स्थानीय नेताओं ने दी बधाई।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पद पर मनीष रौतेला, महासचिव पद पर मानसी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विमला महरा, कोषाध्यक्ष पद पर गीता महरा तथा उपसचिव पद पर दीप्ति कार्की निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पूरी कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने पर महाविद्यालय परिसर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों में खुशी की लहर है।
छात्र संघ पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा तथा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं और छात्रों के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
इसके साथ ही पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज रौतेला ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।
शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, किशन लाल शाह, महेश पंत, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, नीता बाफिला, रेखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत, कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, महामंत्री गणेश उपाध्याय, किरन मियान, कार्यालय मंत्री रिंकू पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, नीरू कार्की, महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा कार्की, उपाध्यक्ष हिना पंत, जिला मंत्री इंद्र धानिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, नामित सभासद मंजू बाफिला, राजू पाठक, पूरन राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, दान सिंह कठायत, करम राम, लक्ष्मण सिंह कार्की, युवा नेता सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश मंत्री दिनेश आर्य, एडवोकेट विजय चंद्रा, गोपाल राम टम्टा, विमलेश पंत, मनुजेंद्र पंत, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार तथा नगर सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

