त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026: जनपद में 2 ग्राम प्रधान व 285 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 12 अक्टूबर को मतदान।

ब्यूरो रिपोर्ट
जनपद में रिक्त चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने के लिए उप-निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न कारणों से रिक्त हुए ग्राम प्रधान के 2 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 285 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
पंचस्थानी चुनावालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप-निर्वाचन की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है:
- नामांकन पत्र दाखिल: 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक)
- नामांकन पत्रों की जांच: 3 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
- नाम वापसी: 4 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
- प्रतीक आवंटन: 5 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
- मतदान की तिथि: 12 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक)
- मतगणना: 14 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित विकासखंडों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और संबंधित ग्राम पंचायतों तक समय से सूचना पहुंचाई जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए और इससे जुड़ी सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

