berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर बैठक, प्राचार्य ने दिए निर्देश।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में सोमवार को शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने की।

​बैठक के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने वर्तमान सत्रार्ध में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों व विभागों द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी प्राध्यापकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए विभागीय गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।

​प्राचार्य ने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आंतरिक मूल्यांकन की सुदृढ़ रूपरेखा तैयार करने तथा आगामी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों से उनकी आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी ली और तय योजनाओं को धरातल पर शीघ्रता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

​बैठक में महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News