berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandथराली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, मीनाक्षी खाती रहीं प्रथम।

बेरीनाग संवाददाता

​बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हिंदी विभाग द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने की।

​प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के भविष्य, विकास और सामाजिक चेतना पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट लेखन शैली का प्रदर्शन करते हुए एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मीनाक्षी खाती ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पूजा पंत ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ज्योति बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील पंत, डॉ. रश्मि सेलवाल और डॉ. रेनू टम्टा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के निबंधों का निष्पक्ष एवं गहन मूल्यांकन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This News