साधना इंटर कॉलेज खितोली में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत सांस्कृतिक व नवाचार गतिविधियों की धूम।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: साधना इंटर कॉलेज, खितोली (बेरीनाग) में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ चित्रकला, भाषण और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (थल) ऋतिक पाण्डे उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस अवसर पर निखिल धानिक, आयुष सलौनी, अशोक पंत, कनिष्ठ सहायक गीता पंत, नीरज भंडारी सहित शिक्षकगण दीप पांडे, कुलदीप कार्की, सहबाज हुसैन, कैलाश पंत, विशाल पंत, नरेंद्र रावत, हेम पन्त, भावना पंत, सरिता रावत, अनीता पंत एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

