FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में नवनिर्वाचित छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। 

गणाई गंगोली संवाददाता। 

​गणाई गंगोली। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्रसंघ सत्र 2026-27 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

​समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) आरती ने पद एवं कर्तव्य की गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ के उपरांत पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और महाविद्यालय के समग्र विकास व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

​प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच एक सकारात्मक संवाद सेतु का कार्य करता है। उन्होंने छात्रसंघ से परिसर में अनुशासन, सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर छात्रसंघ प्रभारी डॉ. गौरव कुमार, प्राध्यापक डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. पूनम मियान, प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र जोशी सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी विनोद बोरा, मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद्र और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share This News