berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: मनीष रौतेला बने अध्यक्ष, पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर निकला भव्य विजय जुलूस।

बेरीनाग संवाददाता

​बेरीनाग। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। छात्रसंघ के प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं और छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में पूरे बेरीनाग नगर में ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला गया।

​महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मनीष रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विमला महरा, कोषाध्यक्ष पद पर गीता महरा और उपसचिव पद पर दीप्ति कार्की निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

​इसके बाद महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ विजय जुलूस मुख्य बाजार होते हुए पूरे नगर में घूमा। जुलूस में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, धीरज रौतेला, हिमांशु बोनाल, दीपिका मनराल, मनुजयेन्द्र पंत, सुनील रौतेला, बेरीनाग नगर के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रों के हितों की रक्षा और महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Share This News