बेरीनाग में यूटीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 55 वर्ष तक के सेवारत शिक्षकों ने भी दी परीक्षा।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) प्रथम और द्वितीय की परीक्षा बेरीनाग क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में तीन प्रमुख केंद्रों—अटल उत्कृष्ट जीआईसी बेरीनाग, जीजीआईसी बेरीनाग और जीआईसी राईआगर में किया गया था।
तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति इस प्रकार रही:
- यूटीईटी प्रथम: अटल उत्कृष्ट जीआईसी में पंजीकृत 107 अभ्यर्थियों में से 95 उपस्थित तथा 7 अनुपस्थित रहे। वहीं जीजीआईसी केंद्र पर 151 में से 132 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 19 अनुपस्थित रहे।
- यूटीईटी द्वितीय: अटल उत्कृष्ट जीआईसी में 195 में से 180, जीजीआईसी में 182 में से 168 तथा जीआईसी राईआगर केंद्र पर 129 में से 120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे मौजूद
परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। इस बार यूटीईटी की अनिवार्यता के चलते 55 वर्ष तक की आयु के सेवारत शिक्षक भी परीक्षा देने पहुंचे।

