almoraFEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhand

एसएसजे में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का परचम, रोहित कुमल्टा ने एनएसयूआई को 294 मतों से हराया  ।

अल्मोड़ा संवाददाता। 

​अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लंबे सूखे को खत्म किया है। एबीवीपी के रोहित सिंह कुमल्टा ने एनएसयूआई के अमित बिष्ट को 294 मतों के अंतर से पराजित किया। रोहित को 1148 मत मिले, जबकि अमित बिष्ट 854 मतों पर सिमट गए।

​उपाध्यक्ष पद पर 1 वोट से रोमांचक जीत

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। भास्कर जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित जोशी (पुत्र हेमंत कुमार जोशी) को मात्र 1 मत के अंतर से मात दी। भास्कर जोशी को 959 और सुमित जोशी को 958 मत प्राप्त हुए। वहीं, एक अन्य प्रत्याशी सुमित जोशी (पुत्र चंद्रशेखर कुमार जोशी) को 51 मत मिले।

​अन्य प्रमुख पदों के परिणाम:

  • ​छात्रा उपाध्यक्ष: रश्मि पांडे ने 1172 मत हासिल कर दीपिका बिष्ट (772 मत) को 400 मतों से पराजित किया।
  • ​संयुक्त सचिव: सीता चम्याल ने 1054 मत प्राप्त कर नेहा आर्या (836 मत) को 218 मतों के अंतर से हराया।  
  • ​सांस्कृतिक सचिव: हिमाली जोशी 1034 मत पाकर विजयी रहीं, उन्होंने विकास सिंह (858 मत) को 176 मतों से हराया।
  • ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): दर्शन जोशी ने 1096 मत पाकर जीत दर्ज की, उन्होंने मुकेश लटवाल (846 मत) को 250 मतों से हराया।
  • ​सचिव व कोषाध्यक्ष पद: सचिव पद पर भास्कर गिरी गोस्वामी तथा कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

​संकाय प्रतिनिधि रहे निर्विरोध:

सभी संकायों में एकल नामांकन के चलते प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। कला संकाय से विशाल चन्याल, दृश्य कला से वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य से भारतेन्दु भाकुनी, विज्ञान से हर्षिता बोहरा और विधि संकाय से अंकिता भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

​चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद 2:30 बजे मतगणना शुरू हुई थी। परिणाम घोषित होते ही नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

​गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में छात्राओं का दबदबा

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज की छात्रसंघ कार्यकारिणी में छात्राओं का पूरा दबदबा रहा। यहां सभी पदों पर छात्राएं निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अंजना अध्यक्ष, मेघा साह छात्रा उपाध्यक्ष, मनीषा आर्या सचिव, दीक्षा बिष्ट संयुक्त सचिव, करिश्मा गौड़ा कोषाध्यक्ष और शिवांगी सामंत विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुनी गईं। निर्वाचन अधिकारी डॉ. गगनप्रीत सिंह सैनी ने सभी को पद की शपथ दिलाई।

Share This News