FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में अवैध खनन पर पुलिस का डंडा: पत्थरों से लदा वाहन सीज, चालक पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। जनपद में अवैध खनन और इसके अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली पिथौरागढ़ अंतर्गत ऐचोली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पत्थरों से लदे एक वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की।

​तलाशी लेने पर वाहन में अवैध खनन सामग्री (पत्थर) भरी पाई गई। पुलिस टीम ने जब चालक सुरेश सिंह मेहता से पत्थरों के परिवहन से संबंधित वैध कागजात व रवन्ना दिखाने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

​कागजात के अभाव में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। साथ ही वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध 4/21 खनन अधिनियम (Mining Act) के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

​पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन और अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This News