berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

उडियारी स्थित श्री नौलिंग देवता मंदिर जागरण में उमड़े श्रद्धालु, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान गुड्डू ने टेका मत्था।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग/गंगोलीहाट: विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अंतर्गत विकासखंड बेरीनाग की ग्राम सभा उडियारी स्थित प्रसिद्ध श्री नौलिंग देवता मंदिर में भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं गंगोलीहाट से पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभाग कर देवता के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

​कार्यक्रम में बेरीनाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेम पन्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जागरण के दौरान भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तनों का आनंद लिया और देव आशीर्वाद प्राप्त किया।

​इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज को एकता के सूत्र में बांधती हैं। उन्होंने कहा, “श्री नौलिंग देवता के इस पावन दरबार में क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित होकर अपार आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। मैं भगवान नौलिंग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और निरंतर प्रगति की प्रार्थना करता हूँ।”

​धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य मातृशक्ति की व्यापक भागीदारी रही। देर रात तक चले इस भक्तिमय जागरण में क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से देवमय बना रहा।

Share This News