FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

मुख्यमंत्री के पिथौरागढ़ आगमन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, तैयारी बैठक में ऐतिहासिक स्वागत का संकल्प।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री के आगामी 25 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके भव्य स्वागत, सभा स्थल की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगमन समूचे क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। पार्टी पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जुट जाएं और इस दौरे को ऐतिहासिक व यादगार बनाएं।

​बैठक में ये प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद: कल्पना देवलाल (मेयर), जितेंद्र प्रसाद (जिला पंचायत अध्यक्ष), गणेश भंडारी (दर्जा राज्य मंत्री), हेम बजरंगी (दर्जा राज्य मंत्री), दीपिका बोहरा (प्रदेश मंत्री), वीरेंद्र वल्दिया (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), बसंत जोशी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) राजेंद्र रावत (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), इंदर लुंठी (जिला महामंत्री)

​    बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Share This News