चौकोड़ी: मूलनारायण रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध और गौरी पूजन का हुआ भव्य मंचन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग चौकोड़ी। मूलनारायण रामलीला कमेटी चौकोड़ी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
द्वितीय दिवस की लीला का शुभारंभ सीता जन्म के प्रसंग के साथ हुआ। इसके पश्चात मुनि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, श्रीराम व लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा के लिए साथ ले जाना, ताड़का वध और सुबाहु वध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। आगे की कड़ी में सीता का सखियों संग पुष्प वाटिका जाना और गौरी पूजन तक के दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
पात्रों में श्रीराम की भूमिका विनीत मेहरा, लक्ष्मण की प्रशांत मेहता, सीता की मनन पाण्डे, राजा दशरथ की चंदन मेहरा तथा राजा जनक का अभिनय मनोज मेहरा ने बखूबी निभाया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, संयोजक मनोज सानी, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, व्यवस्थापक हरीश खाती व हरीश कोरंगा, सह संयोजक हरीश चुफाल, सचिव कै. नंदलाल तथा कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रूप सिंह पपोला, भीम सिंह मेहरा, रमेश पांडे, चंचल मेहता, गणेश बृजवाल, भगवान गैड़ा, शंकर जोशी, चंदन मेहरा, भास्कर पंत, चंचल रावत, मोहित मेहरा, मनोज मेहरा, गोल्डी खड़ायत, मंदिर पुजारी तारा दत्त पाठक, बबीता मेहरा, रेखा मेहरा, रूपा कार्की, निर्मला चुफाल, गीता महरा, रानी रौतेला, गीता पाठक और गंगा राठौर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रामलीला में संगीत निर्देशन महेश जोशी व नितिन ने संभाला, वहीं कलाकारों के श्रृंगार में मेकअप मास्टर धीरज जोशी और निर्मल डसीला का सराहनीय योगदान रहा।

