खिलानंद शर्मा ने संभाला बेरीनाग के बीडीओ का पदभार, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश ।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: बेरीनाग विकास खंड में नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) खिलानंद शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने विकास खंड क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी।
इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी नवीन तिवारी, सहायक पंचायत अधिकारी योगेश पांडे, डीपीओ कुलदीप बोहरा, हेम चंद्र उप्रेती और संतोष पंत सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

