FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 277 मुक्केबाज रिंग में दिखा रहे दम।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय सब-जूनियर एवं जूनियर (बालक-बालिका) राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जनपद पिथौरागढ़ में पहली बार चारों वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश भर से 277 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

​प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई एवं विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन बाउट (54-57 किग्रा भार वर्ग) में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह ने नैनीताल के शौर्य बिष्ट को हराकर शानदार शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक छलिया नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

​प्री-क्वार्टर मुकाबलों के परिणाम:

  • ​सब-जूनियर बालक वर्ग:
    • ​43-46 किग्रा: मयंक अधिकारी (स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार) ने योगेश प्रसाद (पिथौरागढ़) को हराया।
    • ​46-49 किग्रा: नीरज चंद (पिथौरागढ़) ने गौरव कुमार (बागेश्वर) को तथा भरत सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू) ने कार्मिक भंडारी (अल्मोड़ा) को मात दी।
  • ​जूनियर बालक वर्ग:
    • ​54-57 किग्रा: हिमांशु कोरंगा (बागेश्वर) ने सागर बिष्ट (पिथौरागढ़) को, आशीष कन्याल (साई सेंटर पिथौरागढ़) ने सुमित बोरा (ऊधमसिंह नगर) को, आयुष खनका (टनकपुर) ने सुशील (देहरादून) को तथा कृष्णा (कोटद्वार) ने राघव मेहता (हरिद्वार) को पराजित किया।
    • ​46-48 किग्रा: ललित सिंह बिष्ट (कोटद्वार) ने वंश चौधरी (काशीपुर) को और अंश बिष्ट (देहरादून) ने मयंक पंत (कोटद्वार) को शिकस्त दी।
    • ​48-50 किग्रा: प्रथम चंद्र (एसटीसी काशीपुर) ने पीयूष रौतेला (बागेश्वर) को हराया।
    • ​52-54 किग्रा: हिमांशु भंडारी (टनकपुर) ने प्रिंस सिंह (पौड़ी) पर जीत दर्ज की।

​जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में 92 बालक व 36 बालिकाएं तथा जूनियर वर्ग में 103 बालक व 46 बालिकाएं भाग ले रही हैं। सभी प्रतिभागियों व अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं भत्ते की व्यवस्था खेल विभाग के मानकों के अनुरूप की गई है। समापन पर विजेताओं को पदक, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

​इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता चंद, खुशी चंद समेत जिले के प्रशासनिक व खेल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This News