राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय केन्द्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अवस्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, अध्ययन प्रणाली, परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु शीघ्र कॉउंसलिंग सत्र आयोजित कराने की बात कही।
प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रवेश के साथ ही निरंतर अध्ययन शील रहने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम के क्रम में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने महाविद्यालय में पंजीकृत विभिन्न विषयों के शोध छात्रों को रिसर्च मेथोडोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डेटा एनालिसिस, लिटरेचर रिव्यु, अकैडमिक इंटीग्रिटी आदि के बारे में व्यापक व्याख्यान प्रस्तुत कर शोधार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

