पीडब्ल्यूडी कर्मी विनोद चंद्र पंत हुए सेवानिवृत्त, नगर मीडिया प्रभारी निखिल पंत ने आवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बेरीनाग में कार्यरत श्री विनोद चंद्र पंत के सेवानिवृत्त होने पर नगर मीडिया प्रभारी निखिल पंत ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा सुखद भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर निखिल पंत ने कहा कि विनोद चंद्र पंत जी ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व का योगदान विभाग और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, मंगलमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर उनके आवास पर विमलेश पंत, मनुजयेन्द्र पंत, कविता पंत, ललिता पंत, नीतू पंत, हिमांशु पंत, दीपक पंत, चारू पंत, हरीश पंत सहित कई गणमान्य लोग एवं परिजन उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें सेवानिवृत्ति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

