राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या ने आगामी चुनावों को लेकर भरा कार्यकर्ताओं में जोश
बेरीनाग में गंगोलीहाट विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:

बेरीनाग। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गंगोलीहाट विधानसभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य तथा पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने भी अपने विचार रखे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, विधानसभा प्रभारी लोकेश भड़, विधानसभा विस्तारक योगेश मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, जिला मंत्री रमेश बोरा व जगदीश मेहता, बेरीनाग मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, नगर पालिका अध्यक्ष गंगोलीहाट विमल रावल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत और माधवी कार्की उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, किशन लाल शाह, महेश पंत, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, मंडल महामंत्री किरन मियान, गंगोलीहाट मंडल महामंत्री राकेश पाठक, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, कॉपरेटिव डायरेक्टर दल बहादुर बाफिला, खड़क लाल शाह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार, युवा नेता सुरेंद्र कुमार, युवा नेता दिनेश आर्या, गोपाल राम टम्टा, एडवोकेट विजय चंद्रा, चंद्रशेखर जोशी, पत्रकार प्रदीप महरा, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नगर भाजपा के निखिल पंत सहित पार्टी के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय ने किया।

