FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून।

उत्तराखंड: 11 नवंबर को भाईदूज पर कोई सरकारी छुट्टी नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल आदेश निकला फर्जी।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​देहरादून: उत्तराखंड में भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की खबर पूरी तरह फर्जी निकली है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस तथाकथित आदेश का सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक तौर पर खंडन कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा इस दिन किसी भी तरह के अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।

​महानवमी के आदेश में की गई छेड़छाड़

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, शरारती तत्वों ने विभाग की पुरानी अधिसूचना के साथ छेड़छाड़ कर यह फर्जी दस्तावेज तैयार किया है। विभाग ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर अवकाश से संबंधित अधिसूचना संख्या 1457 (दिनांक 17 अक्टूबर 2026) जारी की थी। अज्ञात व्यक्तियों ने इसी आधिकारिक पत्र में हेरफेर कर त्योहार का नाम और तारीख बदलकर 11 नवंबर (भाईदूज) कर दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

​दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

शासन ने इस पत्र को पूरी तरह कूटरचित और भ्रामक बताते हुए आम जनता और मीडिया से अपील की है कि इस फर्जी सूचना पर ध्यान न दें। इसके साथ ही, सरकारी आदेशों में फर्जीवाड़ा करने और अफवाह फैलाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

​प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर तैर रहे किसी भी अनौपचारिक आदेश पर भरोसा न करें और केवल शासन की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं को ही सही मानें।

Share This News