मुनस्यारी में स्वगणना को लेकर द्वितीय जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
मुनस्यारी। स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में जनगणना के द्वितीय चरण (16 से 30 नवंबर 2026) के अंतर्गत संचालित होने वाली ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया के संबंध में द्वितीय जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के स्वगणना नोडल अधिकारी डॉ० रिफाकत अली ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला और डिजिटल माध्यम से स्वगणना करने के लाभ बताए। उन्होंने समस्त महाविद्यालय परिवार से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने तथा अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान डॉ० अली ने आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव डेमो और वीडियो के माध्यम से स्वगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ० भारत सिंह ने आयोजन के लिए नोडल अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में चन्द्र प्रकाश आर्या, अमित कुमार टम्टा, निधि मरौठिया, डॉ० रितु, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पाण्डेय, डॉ० दिनेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ० चेतन चन्द्र जोशी, डॉ० अशोक कुमार मौर्या, हेम चन्द्र द्विवेदी, गणेश चन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

