FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 86 के चालान और 5 वाहन सीज।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

पिथौरागढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 05 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा, 12 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबन की संस्तुति की गई है।

​यातायात प्रभारी निरीक्षक मो. यूनुस के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक कैलाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह और यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए 100 से अधिक वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

​पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना केवल पुलिस के चालान से बचने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह उनकी स्वयं की अनमोल जिंदगी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।

Share This News