FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में जनगणना-2027 की ‘स्वगणना’ प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म।

​रिपोर्ट: हरेंद्र बिष्ट | थराली

थराली (चमोली)। ​स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) की ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

  • ​15 से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना प्रक्रिया

महाविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अकबीर सिंह ने किया। उन्होंने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की प्रगति और विकास को गति देना है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं, जिससे गरीब, वंचित और असहाय वर्गों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

​ईओ अकबीर सिंह ने बताया कि स्वगणना के अंतर्गत नागरिकों को 40 प्रश्नों के सटीक उत्तर ऑनलाइन दर्ज करने होंगे, जिसके लिए 15 से 30 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से प्रगणकों, सरकार और आम परिवारों के समय की बचत होगी तथा जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सकेगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना अनिवार्य रूप से करने की अपील की।

  • ​40 प्रश्नों की बारीकियों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर पंचायत की कंप्यूटर ऑपरेटर रजनी उनियाल और तकनीकी सहायक आस्था जोशी ने कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर उपलब्ध सभी 40 प्रश्नों की विस्तार से जानकारी दी और ऑनलाइन फॉर्म भरने का लाइव अभ्यास कराया।

  • ​प्राचार्य ने बताया महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वगणना की डिजिटल पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज की जनगणना नोडल अधिकारी डॉ. सुधा राना ने किया।

  • ​इन्होंने मौके पर ही की ऑनलाइन स्वगणना

कार्यशाला के दौरान डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. प्रतिभा आर्या, अनुज कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, रजनीश कुमार, डॉ. खेमकरण सोमन, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, डॉ. सुनील कुमार, हुकम सिंह, नीतीश कुमार, महीपाल सिंह, नरेंद्र फर्त्याल, थान सिंह, योगाचार्य कुशलानंद सती, मनोज देवराड़ी, दीपा देवी एवं गुड्डू सिंह सहित छात्रसंघ अध्यक्ष कल्पना कुनियाल, महासचिव तनुजा जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं महासंघ कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह, मोहित, रेनुका, शकुंतला, संजना, बॉबी और अजय कुमार आदि ने अपनी ऑनलाइन स्वगणना पूर्ण की।

Share This News