अजाजजा शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊँ मण्डल अधिवेशन में सुनील कुमार धौनी बने अध्यक्ष, सुशील बाराकोटी महामंत्री निर्वाचित।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
हल्द्वानी (नैनीताल)। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल का त्रिवार्षिक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन गुरुवार को हल्द्वानी में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में सुनील कुमार धौनी को मण्डल अध्यक्ष तथा टीका राम आर्या को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव परिणाम एक नजर में:-
- अध्यक्ष पद: सुनील कुमार धौनी ने 590 मत प्राप्त कर एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आनन्द सिंह विद्रोही (205 मत) को 385 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इस पद पर 26 मत रद्द हुए।
- उपाध्यक्ष पद: टीका राम आर्या ने 491 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी भुवन चन्द्र को 305 मत मिले, जबकि 25 मत रद्द घोषित किए गए।
- निर्विरोध निर्वाचन: महामंत्री पद पर सुशील कुमार बाराकोटी तथा कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र (जगदीश प्रसाद) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं मांग पत्र।
निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन मुकेश कुमार मुख्य अतिथि तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी (नैनीताल) सुरेश चंद्र आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गवासिकोटी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी ने मुख्य अतिथि के समक्ष एसोसिएशन का मांग पत्र प्रस्तुत किया और मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि चेयरमैन मुकेश कुमार ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की जायज मांगों को प्रमुखता से शासन स्तर पर उठाया जाएगा।
अधिवेशन में ये रहे मौजूद।
कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक संजय भाटिया, संस्थापक सदस्य रमेश चंद्रा, मदन शिल्पकार, प्रांतीय महामंत्री सुरेश चंद्र, कोषाध्यक्ष महेंद्र शैलानी, उपाध्यक्ष हरीश आगरी, भूपाल कोहली, सलाहकार एडवोकेट गिरीश प्रसाद, संयुक्त मंत्री संजय बुद्धिस्ट, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डी.आर. बाराकोटी और पूर्व प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश उपस्थित रहे। इसके अलावा कुमाऊँ के विभिन्न जनपदों से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा (नैनीताल), संजय कुमार (बागेश्वर), हरिओम सिंह (ऊधम सिंह नगर), मोहन सोनियाल (चम्पावत), सुंदर आर्या (अल्मोड़ा) सहित जिला महामंत्री सुरेश चंद्र विश्वकर्मा (चम्पावत), बी.आर. कोहली (पिथौरागढ़) एवं दीप दर्शन (नैनीताल) समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

