राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम में नन्हे छात्रों को नए शिक्षण सत्र के लिए पुस्तक वितरण कार्यक्रम किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़। नगर के पुरानी बाजार वार्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम में नन्हे छात्रों को नए शिक्षण सत्र के लिए पुस्तक वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।
बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद सुशील खत्री की अध्यक्षता में विद्यालय में नए सत्र के अवसर पर छात्रों को किताबों का वितरण किया गया।

पार्षद खत्री ने बच्चों के साथ विद्यालय में अध्ययन संबंधित बाल्यकाल की बातें साझा करते हुए कहा कि उर्दू मीडियम स्कूल से कई प्रतिभाएं राष्ट्र और दुनिया में सेवा दे रही है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के बेहतरीन कार्य की सराहना की तथा बच्चों का 100% रिजल्ट रहने पर बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उर्मिला पोखरिया ने विद्यालय प्रबंधन, छात्रों की मेहनत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक निर्मला पंत, अध्यापक ज्योति फ़र्तियाल, आंगन बाड़ी कार्यकत्री दीपा पाटनी, भोजन माता पुष्पा पांडे, रेनू भंडारी मौजूद रहे।

