FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सेरा बडौली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतिभा दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।

सेरा बडौली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतिभा दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आयुष विंग गणाई गंगोली के द्वारा किया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती पुष्पमाला द्वारा बच्चों को संविधान दिवस की जानकारी दी गई एवं शपथ ग्रहण भी कराई गई। विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि आयुष विभाग से डॉक्टर नीतू कार्की व मेडिकल टीम का स्वागत किया गया । डॉक्टर नीतू द्वारा बताया गया कि शीतकाल में होने वाली सामान्य व्याधियों जुकाम, खांसी ,बुखार उदरशूल ,एलर्जी आदि से राहत पाने के लिए हमारी रसोई में उपलब्ध मसाले हल्दी ,काली मिर्च, लौंग ,शहद ,अजवाइन, अदरक, सेंधा नमक आदि का प्रयोग प्राथमिक उपचार के रूप में कर सकते हैं। छात्रों को स्वयं को एवं अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को स्टेप्स ऑफ हैंड वॉशिंग का भी अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात शिविर में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के विद्यार्थियों ,स्थानीय ग्रामीणों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कुल 41 व्यक्तियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व निशुल्क दवा और आयुष किट वितरित की गई । कार्यक्रम में फार्मासिस्ट हिमांशु किमोठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सरिता ,सहायिका विमला देवी ,भोजन माता सीमा देवी ,भूपेंद्र पूनम देवी ,रोहित ,अनुज ,रेखा आदि उपस्थित थे।

Share This News