पिथौरागढ़ में कल लगेगा भव्य रक्तदान शिविर, डॉ. चुफाल ने जनपदवासियों से की आगे आने की अपील।

पिथौरागढ़ संवाददाता।
पिथौरागढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत कल, 16 सितंबर 2026 को नगर निगम सभागार पिथौरागढ़ में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान की श्रृंखला में आयोजित होने वाला यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जे. एस. चुफाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना और जीवन बचाना है। उन्होंने जनपदवासियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाएं और रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
शिविर की मुख्य बातें:
तिथि: 16 सितंबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: नगर निगम सभागार, पिथौरागढ़
आयोजक: स्वास्थ्य विभाग (सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत)

