रिश्ते में ताऊ लगने वाले व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी से किया बलात्कार, नाबालिक ने अस्पताल दिया बच्ची को जन्म।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। गणाई गंगोली तहसील में एक गांव के रिश्ते में ताऊ लगने वाले व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गंगोलीहाट चिकित्सक के पास ले गए। जांच में किशोरी के के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ में किशोरी ने गांव के 50 वर्षीय रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया। किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया, किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ 376 व पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में थाना गंगोलीहाट पुलिस में मामला दर्ज करा लिया है।
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में युवती ने इसके लिए गांव के रिश्ते के ताऊ को जिम्मेदार बताया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि मार्च 2023 में मवेशियों को चुगाते हुए ताऊ ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और किसी को इसकी सूचना देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

