बुरांश फाउंडेशन द्वारा राजकीय जूनियर हाई स्कूल जाड़ापानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। बुरांश फाउंडेशन द्वारा राजकीय जूनियर हाई स्कूल जाड़ापानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीप चंद्र पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।
बुरांश फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक बेरीनाग नवाचारी शिक्षक किशोर कुमार जोशी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बुरांश फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए संस्था के उद्देश्यों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ज्ञातव्य है कि बुरांश फाउंडेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एक सामाजिक संस्था है ,जो हमारी भारतीय संस्कृति ,शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्र प्रेम ,राष्ट्रभक्ति, सशक्त भारत, संपन्न भारत ,विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण, वृक्षारोपण, आदि क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण,निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए सामाजिक जागरूकता का सन्देश दिया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतिभागी अभिभावकों में प्रथम स्थान संगीता मियान एवं द्वितीय स्थान मीना देवी ने प्राप्त किया,स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिजीत कुमार ,गौरव कुमार, भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता डोबाल प्रथम एवं हर्षिता मियांन द्वितीय स्थान प्राप्त किया, देशभक्ति प्रार्थना में मानसी मियांन प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति पदक दिए गए।राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाड़ापानी के बच्चों, उनके प्रधानाध्यापक भगवान सिंह बोरा एवं सम्मानित अभिभावकों ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
बुरांश फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश पैंतोला ने बताया कि संस्था शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है उन्होंने किशोर कुमार जोशी के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य शिक्षकों को भी ऐसी मुहिम में शामिल होने की अपील की।

