राजस्थान के सीकर में माननीय शहीद गोपाल फोगावट की पुण्यतिथि पर विचारगोष्ठी का हुआ आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
जयपुर, राजस्थान, (हमारे नेशनल ब्यूरो द्वारा )राजस्थान राज्य के संभाग और जिला मुख्यालय शहर सीकर के बजाज रोड स्थित जैन भवन में शहीद गोपाल फोगावट की 19 वी पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित होने और गोष्ठी को माननीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा संबोधित करने की खबर है ।
सीकर के सेलिब्रेटेड एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास के व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक माननीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने उक्त गोष्ठी को संबोधित करते हुए कथित कहा कि आज आप के मन मस्तिष्क में हर झूठ को सच बनाकर बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 30 सैकण्ड के वोट के बटन को दबाने से पहले विचार अवश्य करें कि वोट राष्ट्रहित में करूंगा। माननीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने आगे कहा कि हमने 1965 व 1971 का युद्ध लड़ा और नियमों का पालन किया लेकिन पड़ौसी देश ने जंग लड़ी और नियमों की पूरी तरह अवहेलना की।
अंत में उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस तरह से गोपाल फोगावत ने सामाजिक समरसता से विद्यार्थी,मज़दूर,किसान और आम जन के हित में प्रेरणादायी कार्य करके अपने आप को राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के स्वयंसेवक के रूप में सिद्ध किया था हमें ज़रूरत है इस तरह के मूल्यवान और राष्ट्रीय हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की जो समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर सके।
समारोह की शुरुआत माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान से की गई। संत सान्निध्य के नाते पलसाना गोपाल मंदिर के महंत मनोहर् शरण दास जी महाराज का आतिथ्य रहा। समारोह की अध्यक्षता प्रन्यास के अध्यक्ष डॉ रवींद्र धाभाई ने की। इस अवसर पर माननीय सांसद सुमेधानंद सरस्वती, माननीय विधायक गोरधन वर्मा, माननीय पूर्व विधायक रतन जलधारी, धनंजयसिंह , चितरंजन सिंह राठौड़,जोगेंद्र सुंडा, श्यामसुन्द् र स्वामी , हनुमान सिंह पालवास,मनीष डीडवानिया,नवरंग शर्मा,मनोज बाटड,रिछपाल फोगावत,मूलचंद रनवा,भवरदान, शिवभग्वान बगड़िया,सज्जन सिंह,बलदेव खंडेला,नंदकिशोर पारिक,सचिन अग्रवाल ,ओमेन्द्र चारण सहित ज़िले का विद्यार्थी,किसान,व्यापारी बंधुओं सहित माननीय शहीद गोपाल फोगावट से जुड़े माननीय जन उपस्थित रहे ।

