जानवरों के लिए चारा काट रही महिला की पेड से गिरकर मौत।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। रातङ पोस्ट चामाचौड़ में लीला देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी ग्राम रातङ पोस्ट चामाचौड़ कोतवाली बेरीनाग उम्र 55 वर्ष जो कि अपने घर से 150 मीटर की दूरी पर फलयाट के पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए चारा काट रही थी कि तभी अचानक फिसल कर नीचे पत्थरों में खाई में गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई तथा उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पति बलवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 64 वर्ष मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से दो किलोमीटर नीचे लीला देवी को डोली में बैठाकर सड़क तक ले गये तथा जहां से 108 की मदद से उसे चिकित्सालय बेरीनाग लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,मृतका के तीन पुत्रिया व एक पुत्र है मृतका का पुत्र जो कि दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है जिसे सूचित किया गया है तथा जो कि अपने घर वापस आ रहा है तथा मृतका की दो पुत्रिया विवाहित हैं तथा एक पुत्री अविवाहित है मृतका के शव का पंचायतनामा अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी द्वारा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है

