FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppपिथौरागढराज्य

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े ABVP छात्र, 5 घंटे मचा हड़कंप; भाजपा नेताओं के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन।

विशेष संवाददाता

​धारचूला  पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का गुस्सा सोमवार को चरम पर पहुंच गया। क्रमिक अनशन के चौथे दिन छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। सुबह करीब 8:30 बजे एबीवीपी के जिला संयोजक ध्रुव बिष्ट, मुकेश दानू और दिया बिष्ट अचानक कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गए, जिससे पूरे कैंपस में 5 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

​छात्रों के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने घंटों तक छात्रों को समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।

  • ​वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए भाजपा नेता प्रदीप रावत, धन सिंह धामी और रुकुम बिष्ट कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छत पर मौजूद छात्रों से बातचीत की और उनकी 6 सूत्रीय समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

  • ​छात्रों की मुख्य मांगें:
  • ​कॉलेज को शीघ्र पीजी (PG) का दर्जा देना
  • ​शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति
  • ​खेल मैदान का निर्माण
  • ​छात्रसंघ कार्यालय का पुनर्निर्माण

​पुस्तकालय में नई पुस्तकों की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं

​वार्ता के बाद जूस पिलाकर खुलवाया अनशन

भाजपा नेताओं ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से दूरभाष पर वार्ता की तथा छात्रों की मांगों के शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया। नेताओं के भरोसे के बाद छात्र छत से नीचे उतरे। इसके पश्चात नेताओं ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

​इस दौरान निहारिका, तनिष्का, धर्मेंद्र, हेमराज पंथ, लोकेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद एरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सागर बिष्ट, हरीश बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, सुरेंद्र खदायत और शशांक एरी समेत बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This News