अमितेज पांगती बने आइएएस ।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी विकास खंड के मूल रूप से दरकोट निवासी वर्तमान मे लखनऊ निवासी अमितेज पांगती को आइएएस कैडर मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अमितेज ने पूर्व में सिविल सेवा परीक्षा में आइपीएस कैडर प्राप्त किया था और आइएफएस कैडर में भी भारतीय वन सेवा की रेकिंग मे 17वां स्थान प्राप्त किया था।पिथौरागढ़ फैशन अमितेज के पिता बहादुर सिंह पांगती सेवा निवृत्त कर्नल हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत मर्तोलिया ने बताया कि तीन दशक बाद अमितेज मुनस्यारी से आइएएस अफसर बनने वाले युवा है। उन्होंने बताया अमितेज का सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जायेगा और युवाओं के साथ संवाद कराया जायेगा, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। अमितेज की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

