berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में “यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर ” यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वैचारिक गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। गोष्ठी के शुभारंभ में रेडक्रॉस इकाई के समन्वयक डॉ. लीलाधर मिश्र ने रेड क्रॉस के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया तथा रेडक्रॉस के संस्थापक सर् हेनरी ड्यूनेन्ट के जीवनी पर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सिद्धांतों जैसे मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, सार्वभौमिकता आदि पर भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को मानवता के सिद्धांत को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। गोष्ठी में वक्ता के रूप में रेडक्रॉस इकाई की सहप्रभारी डॉ. बीना लोहिया तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के प्रति उन्हें प्रेरित किया। रेड क्रॉस इकाई के सह प्रभारी श्री कौशल उप्रेती ने गोष्ठी के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों को रेड क्रॉस इकाई के उद्देश्यों को साकार करने तथा मानवता की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में श्री हरीश देवलाल, शमशेर सिंह बोरा तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News