FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

गणाई गंगोली के नायल क्षेत्र पंचायत सीट से जीत पर अर्चना गंगोला ने  जनता का आभार जताया।

एनएचएल नेटवर्क।

गणाई गंगोली  गणाई गंगोली के नायल क्षेत्र पंचायत सीट से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला  लगातार तीसरी बार क्षेत्र पंचायत सीट के लिए निर्वाचित हुई है। इससे पहले वे लगातार दो बार निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी थी,व पिछले बार ब्लॉक प्रमुख पद में भी रही,इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्होंने 89 मतों से विजयी प्राप्त की।
विजयी प्राप्त करने के बाद वे इस बार भी गंगोलीहाट ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार के रूप में है।  उन्होंने अपनी जीत के बाद समस्त क्षेत्रवासियों का अपने पर भरोसा कायम रखने हेतु आभार प्रकट किया व सदैव जनता के साथ जुड़े रहने की बात कही।

और उन्होने सभी माताओं बहनों मेरे छोटे बड़े भाई बहनों एवम देवतुल्य जनता का दिल की गहराइयों से बहुत बहुत आभार जताया कहा यह जीत आप सभी के सहयोग आशीर्वाद से ही मुमकिन है। एवं आप सभी को भी बहुत बहुत शुभकामनाएं आप सभी के संघर्ष विश्वास की जीत हुई हैं एवं आशा हैं आपका प्यार साथ आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा इसी प्रकार बना रहेगा।

 

Share This News