बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूका
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूका।
—————-
बेरीनाग। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बेरीनाग एसबीआई बैंक चौराहे में पूर्व विधायाक नारायण राम आर्या के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदीराज में देश के नौजवान रोजगार के लिए तरस रहे है। साथ ही आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए उसे किसान विरोधी बताया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार नौजवानों को रोजगार देने के साथ बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और किसान बिलो को रद्द नही करती है तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान ब्लांक अध्यक्ष दीपक नेवलिया,पूर्व ब्लांक प्रमुख रेखा भण्डारी, पंकज बोरा, भीम कुमार, मोती सिंह, हयात सिंह, पुष्कर लाल, ओम प्रकाश पन्त ,जोगा राम, प्रकाश जोशी ,मदन राम, सहित कई लोग मौजूद रहे।