FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने की राशन में बढोत्तरी

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

देहरादून, उत्तराखंड के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि राज्य सरकार ने 23 लाख परिवारों को राशन कार्ड पर साढ़े सात किलो के बजाए 20 किलो खाद्यान्न देने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही चीनी भी अब 800 ग्राम के बजाए दो किलो दी जाएगी। वहीं, राशन डीलरों का लाभांश भी 10 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 143 रुपये प्रति कुंतल करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री बंशीधर भगत एवं मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विजयपुर नयागांव हाथीबड़कला में एमडीडीए की अवस्थापना मद से 118.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करने के बाद यह बात कही। भगत ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। सरकार जल्द ही प्रदेश के 23 लाख परिवारों को दो किलो चीनी देने पर विचार कर रही है। खाद्यान्न वितरण में गेहूं एवं चावल की मात्रा भी बढ़ायी जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सैनिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जल्द ही सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। हम प्रदेश के प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी लाऐगें और वह मिट्टी सैन्यधाम निर्माण में प्रयोग की जाएगी। हमारी सरकार शहीदों की शहादत को सम्मान देने तथा उनके परिवारजनों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन खेमबहादुर थापा,हल्द्वानी के मेयर जोगेन्द्र रौतेला,मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया,पार्षद सागर लामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This News