berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग । गोरघटिया पेयजल लिफ्ट पम्पिंग योजना अनियमितताओं पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच करने की मांग  ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग पौसा पोस्ताला पेयजल योजना के गोरघटिया नदी में लगे लिफ्ट पम्पिंग योजना अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा
बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसील के लेखाकार योगेश कार्की को ज्ञापन सौंपा ।हेम पंत ने बताया कि पौसा पोस्ताला पेयजल योजना के गोरघटिया नदी में निमार्ण दायी संस्था जल निगम द्रारा दो पेयजल योजना के लिए लगाये गये दोनों पम्प खराब हैं। जिस कारण पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है । योजना के रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़कों में बह रहा है ।जल निगम द्रारा चहेतों और प्रभावशाली लोगों को मैन लाइन से कनेक्शन दिये जा रहे है ।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र अनियमितताओं को दूर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पाठक, विमल पंत, कैलाश चन्याल, प्रदीप कार्की, पूरन राम, पवन टम्टा, मदन राम, पिंन्टू आदि मौजूद थे ।

Share This News