बेरीनाग हनुमान ने रावण की लंका को दहन किया ।
बेरीनाग हनुमान ने रावण की लंका को दहन किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। श्री नागदेव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में आठवें दिन राम हनुमान मिलन , बाली सुग्रीव युद्ध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, हनुमान का सीता की खोज में लंका जाना, अशोक वाटिका विध्वंस, मेघनाथ द्रारा हनुमान को पकड़ना, हनुमान द्रारा लंका दहन तक रामलीला का मंचन किया गया । मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य हरि प्रसाद लोहिया और राइका बेरीनाग के प्रधानाचार्य दरपान राम टम्टा रहे । । राम की शीतल भैसोड़ा , लक्ष्मण भावना कोंरंगा, सीता कल्पना, , हनुमान आनंद महरा,सुग्रीव बिक्की पंत, बाली मंयक पंत, अंगद अंशुल डांगी, रावण मोना पंत, मेघनाथ गौरव उप्रेती विभीषण कमल जोशी, भूमिका निभाई । इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष बंलवत धानिक, जीवन रावत, जीवन पंत ,पंकज कार्की, कमल खाती, संजय रावत,देवेन्द्र शाह, जीवन धानिक, हेम पंत, कमलेश पंत, मयंक पंत, डब्बू पंत, पंकज पंत, प्रमोद उप्रती ,राजेश रावत, , ललित बाफिला, दीप पंत , प्रियांशु बाफिला, राजेश पंत ,प्रमोद उप्रती,गुंजन पंत, स्वेता धानिक, महिमा पंत आदि मौजूद थे हारमोनियम मास्टर सतीश पंत और तबले पर संगत सौरभ उप्रेती ने दी। संचालन गंगा सिंह सामन्त ने किया ।

