berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

बेरीनाग प्रीमियर लीग सीजन 1 का शुभारंभ सुकना ने जीता उद्घाटन मैच।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता। 

बेरीनाग ।बेरीनाग व्यापार संघ के द्वारा प्रथम प्रीमियर लीग सीजन का शुभारंभ रविवार को बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने किया।इससे पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने व्यापार संघ के द्वारा किये जा रहे प्रीमियर लीग की सराहना की और अपने स्तर से प्रतियोगिता में सहयोग करने का आश्वासन दिया और खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि व्यापारियों और स्थानीय जनता के सहयोग से खेलों को आगे बडाने का प्रयास किया जा रहा है प्रीमियर लीग के विजेता टीम को एक लाख का नगद धनराशि और ट्रांफी और उप विजेता टीम को 50हजार नगद धनराशि दी जायेगी। प्रतियोगिता में चार दर्जन टीमें प्रतिभाग कर रही है।उद्घाटन मैच सुकना और बेरीनाग महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें बेरीनाग महाविद्यालय की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में 9विकेट नुकसान पर 116रन बनाये। और जबाब में सुकना की टीम के खिलाड़ी राजा ने 15गेंद में 50रन बनायें। सुकना की टीम ने 6विकेट के खोकर उद्घाटन मैच जीता।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य महाविद्यालय प्रो बीएम पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, डा शैलेन्द्र, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, सचिव अमित सस्ते, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत, दीपक बोरा, गणेश रावल,संदीप धानिक, विनोद महरा, गोकुल महरा, खुशाल रौतेला, धीरज रौतेला,ग्राम प्रधान संजय तिवारी, भूपी कार्की, सुमित मिश्रा सहित आदि मौजूद रहे। निर्णायक मनू महरा और मनीष खनका सहित मौजूद रहे।

Share This News