बेरीनाग केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। और पश्चिम बंगाल आसाम में भाजपा के ऐतिहासिक विजय पर मिष्ठान वितरण किया और जोरदार नारेबाजी की। अजय टम्टा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज भंडारी,मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, जिला मंत्री जगदीश मेहता, पूर्व जिला महामंत्री दीपक कार्की, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, नरेंद्र रोतेला, दीपक नेवलिया, त्रिभुवन भंडारी,भीम कुमार, धीरज बिष्ट, नन्दन बाफिला,सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत आदि समस्त भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री इन्द्र सिह धानिक ने किया।

