बेरीनाग में क्षेत्रीय विधायक ने लगवाया कोविड का टीका
बेरीनाग में क्षेत्रीय विधायक ने कोविड का टीका लगाया ,क्षेत्र की जनता से भी वैक्सीन लगाने की अपील की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची और वहा कोविड वैक्सीन लगवाई ।और क्षेत्र की जनता से कोविड वैक्सीन का टीका लगाने की अपील की है। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता गोकुल गंगोला , भाजपा नेता नीरू कार्की, मन्जू बाफिला सहित आदि कई लोग मौजूद थे।

