berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग की मेघा आगरी ने भौतिकी में हासिल की डॉक्टरेट। 

 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग से पंजीकृत शोधार्थी डॉ. मेघा आगरी ने भौतिकी (Physics) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर परिवार, अपने गांव और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। वह अपने पैतृक गांव चौखूना की पहली महिला हैं, जिन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल कर यह बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
​डॉ. मेघा आगरी ने राजकीय महाविद्यालय, शीतलाखेत (अल्मोड़ा) के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ. एल. पी. वर्मा के निर्देशन में “Effect of the Magnetic Field of the Sun in our Atmosphere” (हमारे वायुमंडल पर सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का प्रभाव) विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।
​उनकी शोध की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोसे) 29 जुलाई 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी के प्रोफेसर अमित पाठक द्वारा बाह्य परीक्षक के रूप में संपन्न कराई गई। सफल मौखिक परीक्षा के उपरांत उन्हें आधिकारिक रूप से पीएचडी की उपाधि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
​डॉ. मेघा की इस शानदार सफलता पर उनकी माता हेमा आगरी, पिता गिरीश सिंह आगरी, पति विपिन कुमार, ससुर भुवेंद्र प्रसाद, सास रेखा चंदेला, भाई अभिषेक आगरी और अरुण आगरी सहित परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
​इसके साथ ही विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में आयोजित बधाई समारोह में प्रो. पी. एस. बिष्ट, डॉ. फुलोरिया, प्रो. यादव, प्रो. जगत सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने डॉ. मेघा आगरी को सम्मानित कर बधाई दी। सभी ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

Share This News