कालीताल में नहाने के दौरान भट्टीगांव के छात्र की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग के भट्टीगांव वार्ड निवासी जीआईसी बेरीनाग का कक्षा 11 वीं का 15 वर्षीय छात्र राहुल चन्याल पुत्र भगत राम अपने दो अन्य साथियों करन और रोहित के साथ बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कालीताल नहाने के शनिवार सुबह 10 बजे पैदल चव दिये।दोपहर 12 बजे तीनों साथी कालीताल में नहा रहे थे। तभी अचानक नहाने के दौरान राहुल डूबने लगा तो साथ में नाह रहे करन और रोहित को बचाने के लिए आवाज लगाई तो करन उसको बचाने के लिए गया तो करन भी राहुल के साथ डूबने लगा। तभी साथ में नाह रहा रोहित ने दोनों को बचाने के गया तो काफी देर के बाद करन को तो बचा लिया। लेकिन राहुल ताल में नीचे डूब गया। तभी करन और रोहित ने मदद के शोर मचाया। राजस्व पुलिस बेरीनाग पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस और 112 की ताल में पहुंची। और ग्रामीणों की मदद से ताल के अंदर 20नीचे फंसे राहुल को बहार निकाला और सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने राहुल को मृत धोषित कर दिया।

एसआई मनोज पांडे ने मृतक छात्र का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम सीएचसी बेरीनाग में करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला सीएचसी बेरीनाग पहुंचे और परिजनों को ढाढस बधाया। घटना के बाद मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया। पुलिस टीम में एसआई मनोज पांडे, मोहन सिंह, 112टीम प्रभारी रवींद्र पांगती, नीरज, नरेंद्र मेहता, नीरज बिष्ट और राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद मौजूद रहे ।

सभासद डील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन राम, कैलाश चन्याल, मनीष पंत ने परिवार की माली हालत को देखते हुए सरकार से मदद करने की मांग की और ताल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

