FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीता जनता का विश्वास।

एनएचएल नेटवर्क।

बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है और इस उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810 वोटों के अंतर से हराकर उपचुनाव में विजयश्री प्राप्त की है। जीतने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के यशश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुंमुखी विकास से जनता प्रभावित है। पार्वती दास की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं को दिया है।

Share This News