बैठक में नही बुलाये जाने पर भाजपा सभासद भड़के, पिथौरागढ़ में थी बैठक, निदेशक व डीएम को भेजा पत्र।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।6वें राज्य वित्त आयोग के द्वारा पिथौरागढ़ में शहरी निकाय की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नगरपालिका के पदाधिकारियों को बुलाया था। बेरीनाग नगरपालिका के चार भाजपा सभासदों ने बैठक की सूचना नही देने का आरोप लगाया और निदेशक शहरी विकास और डीएम एसडीएम को पत्र भेजकर बताया कि बैठक की कुछ कतिपय लोगों को सूचना दी गई और भाजपा से जुड़े हुए सभासद नीरू कार्की, किरन मियांन, भवानी प्रसाद, नीमा देवी को बैठक की सूचना जानबूझकर नही दी गई है , नगरपालिका में हो रही अनियमितताओं के उजागर होने के भय से बैठक में सूचना नहीं दी गई। बैठक की सूचना किस कारण से नहीं दी गई। इसकी जांच की जाय। पत्र सभासद नीरू कार्की, नीमा देवी, किरन मियांन भवानी प्रसाद के हस्ताक्षर है।
——–

हेमा पंत अध्यक्ष नगरपालिका बेरीनाग। शासन के निर्देशानुसार दो ही सभासदों को बैठक में उपस्थित रहना था। वह बैठक में उपस्थित रहे। अन्य जो आरोप सभासदों के द्वारा लगाये जा रहे हैं वह पूर्ण गलत है। सभी क्षेत्रों में समानता से कार्य किया जा रहा है।

Share This News