उत्तराखंड में भाजपा ने बनाई प्रवक्ताओं की नई टीम,

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून भाजपा ने उत्तराखंड में अपने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार लिया गया।
चौहान ने कहा कि नियुक्त किए गए प्रवक्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस सूची को पार्टी की प्रदेश इकाई के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है।
सूची में देहरादून महानगर से विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेन्द्र सिंह, हनी पाठक और कमलेश रमन शामिल हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ से मथुरा दत्त जोशी, देहरादून ग्रामीण से नवीन ठाकुर, काशीपुर से गुरविंदर सिंह चण्डोक तथा नैनीताल से विकास भगत को भी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रवक्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप मीडिया से संवाद करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
यह नई टीम भाजपा की प्रदेश स्तर पर मीडिया और जनसम्पर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

