berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग अनशन स्थल पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, सीएम से वार्ता कर तीन मांगों के जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन।

​बेरीनाग (संवाददाता): बेरीनाग में क्षेत्र हित की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान जनहित से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे—महाविद्यालय सड़क निर्माण, महाविद्यालय मैदान का जीर्णोद्धार और बेरीनाग अस्पताल का उच्चीकरण प्रमुखता से सामने आए।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। वार्ता के बाद दर्पण कुमार ने बताया कि महाविद्यालय सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका से तुरंत आगणन (एस्टिमेट) मांगा गया है। इस सड़क का निर्माण अवस्थापना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) निधि से जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

​इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बेरीनाग अस्पताल और महाविद्यालय मैदान के उच्चीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही की जा चुकी है। इन दोनों घोषणाओं का शासनादेश (G.O.) जल्द से जल्द जारी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

​दर्पण कुमार ने कहा, “क्षेत्र के विकास और जनहित के इन मुद्दों के समाधान के लिए मैं निरंतर प्रयास कर रहा हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र के अन्य जिम्मेदार लोग भी ईमानदारी के साथ आगे आकर इन समस्याओं को हल कराने में अपना सहयोग देंगे।”

Share This News