FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppउत्तराखंडराज्यसंत कबीर नगर

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा,650वीं जयंती पर आयोजित हुई समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला। 

एनएचएल नेटवर्क📡

संत कबीर नगर (नवनीत मिश्र)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला कार्यालय खलीलाबाद में समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं समरसता संकल्प अभियान के क्षेत्र संयोजक सत्येंद्र सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। विधायक अंकुरराज तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की।
मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि गुरु रविदास ने सभी प्राणियों में ईश्वर का स्वरूप देखा और पूरे संसार को एक परिवार मानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी समाज में समरसता, समानता और मानवता की भावना को सुदृढ़ करती है तथा भाजपा इसी संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को आध्यात्मिक चेतना, समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास जयंती भी विशेष रूप से मनाई जाएगी। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगोष्ठियां, सेवा कार्य और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, गणेश पाण्डेय, हैप्पी राय, अर्जुन चौधरी, आदित्य यादव, कपिल देव कनौजिया, भूपेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल, बसंत तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, अत्रेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, अबरार अहमद, ब्रह्मानंद पाण्डेय, कन्हैया वर्मा, कन्हैया यादव, रामनयन शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, राजू भारती, बृजनंदन पाठक, अरविंद सिंह, दिनेश चौधरी, संतलाल मौर्य, दीपक शुक्ला, विजय बहादुर सिंह पिंकू, शक्तिमानी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News