ब्लाक प्रमुख डीडीहाट ने उत्तराखण्ड बोर्ड में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित ।
एनएचएल नेटवर्क के लिए अर्जुन रावत की रिर्पोट।
डीडीहाट विकासखंड में राजकीय इंटर कॉलेज दूनाकोट में उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में प्रथम दुतीय, तृतीय, व उतकृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी विधालयों के विधार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्य की मुख्य अतिथि डीडीहाट ब्लाक की प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल थे, ब्लाक प्रमुख बबिता चुफाल द्वारा उत्तराखंड बोर्ड में विकास खण्ड डीडीहाट में श्रेष्ठता सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व शिक्षकों की सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट हरेन्द्र चुफाल ने मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जहां अच्छी शिक्षा के लिये आये दिन दूरस्थ गांवों से शहरों या बाजार को पलायन हो रहा है, वहीं क्षेत्र के लिये यह बेहद खुशी व गौरव का विषय है। ग्रामीण क्षेत्रों के ये छात्र छात्रायें उन समस्त परिवारों के लिये एक बेहतरीन मिसाल हैं जो उचित शिक्षा के लिये अपने गांवों को छोड़कर शहरों को पलायन कर गये। कृषि, पशुपालन आदि समस्त घरेलू कार्यों में माता पिता को सहयोग करने के साथ-साथ परिश्रम कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके क्षेत्र के अनेक नौनिहालों को अपनी ही मिट्टी से जुड़कर कार्य करने का सशक्त संदेश दिया है।
कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानचार्या सुश्री निशा टोलिया, ग्राम प्रधान महेश कन्याल, नंदन मेहरा, गीता देवी, बसंत जोशी,शौर्य चुफाल ,गोविंद सिंह मेहता, रमुली देवी, गिरीश कन्याल, भगवान मेहता, नवीन मेहता, महेश कन्याल, उमेश कन्याल सहित समस्त शिक्षक अभिभावक बंधुजन मौजूद रहे।


