FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

कैबिनेट मंत्रीस्वर्गीय पंत के बेटे सौरभ पंत को भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया

कैबिनेट मंत्रीस्वर्गीय पंत के बेटे सौरभ पंत को भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया

पिथौरागढ़ पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता रहे स्व. प्रकाश पंत के बेटे की भाजपा की सांगठनिक राजनीति में घोषित तौर पर एंट्री हो गई है। स्वर्गीय पंत के बेटे सौरभ पंत को भारतीय जनता युवा मोर्चा का पिथौरागढ़ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीटेक कर चुके सौरभ पंत के संगठन में आधिकारिक प्रवेश से पिथौरागढ़ भाजपा, उसके अनुसांगिक संगठनों और राजनीतिक -सामाजिक गलियारों में अंदरूनी सुगबुगाहट व चर्चाएं बढ़ गई है। यूं तो सौरभ ने अपने पिता के निधन के कुछ समय बाद भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठनों की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी की शुरुआत कर दी थी, साथ ही वह लगातार अपनी मां और पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा प्रकाश पंत के साथ क्षेत्र में जन समस्याओं की सुनवाई और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करते आ रहे हैं। संभवतः उनकी इस सक्रियता के चलते ही भाजयुमो ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन शायद इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि संगठन और बीजेपी नेताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पंत के राजनीतिक प्रभाव और कद का भविष्य में भी पार्टी-संगठन के हित में व्यापक सदुपयोग हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए सौरभ पंत को संगठन की सक्रिय राजनीति में यह जिम्मेदारी दी गई है।पिथौरागढ़ की विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पंत की पत्नी चंद्रा प्रकाश कहती हैं कि सौरभ की राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता उनका अपना निर्णय है और वह चाहते हैं कि राजनीति के जरिये समाजसेवा की जाए। सौरभ सोचते हैं कि इसके जरिये वह अपने पिता के सपनों को भी आगे बढ़ा सकेंगे और पूरा कर सकेंगे।

Share This News